undefined

पानीपत में हुए तीन कत्ल, भदोही में गिरफ्तारी, मुजफ्फरनगर से जुड़ी कहानी

मुजफ्फरनगर जनपद से तीन कत्ल की ऐसी कहानी जुड़ी है, जिसका पर्दाफाश तीन साल के बाद अजीबोगरीब तरीके से हुआ। लाश की बजाये तीन नरकंकाल मिले और इन कंकालों से कलंकित रिश्तों का वास्ता जुड़ा। पानीपत में हुए इन तीन कत्ल के बाद आरोपी को भदोही से गिरफ्तार कर लिया गया। इस आरोपी ने तीन कत्ल करने के बाद मकान बेच दिया था और चैन की नींद सो रहा था।

पानीपत में हुए तीन कत्ल, भदोही में गिरफ्तारी, मुजफ्फरनगर से जुड़ी कहानी
X

पानीपत। मुजफ्फरनगर जनपद से तीन कत्ल की ऐसी कहानी जुड़ी है, जिसका पर्दाफाश दो साल के बाद अजीबोगरीब तरीके से हुआ। लाश की बजाये तीन नरकंकाल मिले और इन कंकालों से कलंकित रिश्तों का वास्ता जुड़ा। पानीपत में हुए इन तीन कत्ल के बाद आरोपी को भदोही से गिरफ्तार कर लिया गया। इस आरोपी ने तीन कत्ल करने के बाद मकान बेच दिया था और चैन की नींद सो रहा था।

पत्नी और दो बच्चों की कथित हत्या कर लाश घर में ही दफनाकर भागे मुजफ्फरनगर निवासी आरोपी को पुलिस ने यूपी के ही भदोही जिले से गिरफ्तार कर लिया है। पानीपत पुलिस की अपराध शाखा के आठ सदस्यों की एक टीम बुधवार को ही भदोही शहर कोतवाली पहुंची थी। मूलरूप से मुजफ्फरनगर जिले के गांव जागाहेड़ी निवासी एहसान पर आरोप है कि उसने पानीपत स्थित शिवनगर के वार्ड संख्या छह में अपनी पत्नी और 14 और 10 साल आयु के दो बच्चों की हत्या कर तीनों शवों को घर में दफना दिया था। एहसान उस मकान को जगदीशपुर के पवन नाम के एक व्यक्ति को तीन साल पहले बेच कर फरार हो गया था।

लगभग दो महीने पहले पवन के घर में चींटियों की भरमार होने से उन्होंने खुदाई करवानी शुरू की जहां से एक महिला और दो बच्चों के नरकंकाल मिले जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने प्राथमिकी जांच शुरू की, पवन ने पुलिस को बताया कि उसने तीन साल पहले एहसान से उस मकान को खरीदा था। पानीपत पुलिस को सर्विलांस की मदद से एहसान की लोकेशन यूपी के भदोही शहर के मर्यादपट्टी स्थित कांशीराम आवास कालोनी में मिली जिसके बाद भदोही और पानीपत पुलिस की टीम ने कालोनी के फ्लैट में छापा मार कर एहसान को गिरफ्तार कर लिया। कालोनी में रहने वाले पड़ोसियों ने बताया एहसान यहां ढाई साल से किराए के फ्लैट में रह रहा था।

Next Story