श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, दो दर्जन गंभीर घायल
X
Kuldeep Singh13 May 2022 7:59 AM GMT
सहारनपुर। माता शाकुम्बरी के लिये दर्शकों को जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली का पहिया गडढे में गिर गया, जिससे दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायला को उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार आज माता शाकुम्बरी के दर्शनों को जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली बेहट क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली का पहिया गढ्ढे में गिर गया, जिससे चालक ने अपना सुंतलन ट्रैक्टर से खो दिया और वह हादसे का शिकार हो गया। हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जबकि आठ लोगों को गंभीर हालत में रैफर कर दिया गया।
Next Story