undefined

भाजपा के मिशन-2024 को फतह करेंगे व्यापारीः नितिन अग्रवाल

यूपी के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का व्यापारी सम्मेलन में कृष्णगोपाल मित्तल ने किया स्वागत। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेशाध्यक्ष मंत्री नितिन अग्रवाल ने व्यापारियों को बताई सरकारों की उपलब्धियां।

भाजपा के मिशन-2024 को फतह करेंगे व्यापारीः नितिन अग्रवाल
X

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने यहां आयोजित हुए व्यापारी सम्मेलन में कहा कि भाजपा सरकारों ने देश और प्रदेश को गति देने के साथ ही जनकल्याण के लिए अनेकों उपलब्धियों को हासिल किया है। अब वक्त है कि व्यापारियों को भी भाजपा की नीतियों के साथ जुटकर मिशन 2024 में साथ देने के लिए तैयारी शुरू करनी चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि साल 2024 में एक बार फिर व्यापारियों के सहयोग से जनता का समर्थन पाकर नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा गत रात्रि शहर के सनातन धर्म सभा भवन परिसर में आयोजित विशाल व्यापारी सम्मेलन में मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सरकार में आबकारी विभाग के मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल शामिल हुए। इसके साथ ही सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला, सुभाष चंद शर्मा पूर्व अध्यक्ष आयुष औषधि विभाग, गौरव स्वरूप राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व्यापार संगठन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्णगोपाल मित्तल एवं संचालन जिला महामंत्री प्रवीण जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी और संयुक्त महामंत्री पवन वर्मा रहे। कृष्णगोपाल मित्तल के नेतृत्व में व्यापारियों ने मुख्य अतिथि के साथ ही अन्य अतिथियों को स्वागत करते हुए सम्मान किया।


विशाल व्यापारी सम्मेलन में उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व आबकारी विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री नितिन अग्रवाल द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही सरकार की अनेकों कल्याणकारी योजनाओं एवं व्यापारी हितों में किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने कहा कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय सरकार बनाने का व्यापारियों से आह्वान किया गया। इस दौरान भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ, संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति, वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ ही उद्यमी पंकज जैन, पूर्व सभासद प्रवीण पीटर, विजेंद्र पाल, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, नरेश चंद्र मित्तल, राजकुमार सि(ार्थ, पूर्व सभासद सुभाष मित्तल, भाजपा नेता विशाल गर्ग सहित अनेकों गणमान्यों द्वारा नितिन अग्रवाल का स्वागत करते हुए शॉल और बुके भेंटर कर सम्मानित किया गया।


आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल द्वारा पदाधिकारी के रूप में संदीप सिंह, गौरव जैन, दलजीत सिंह, मयंक गोयल की संगठन से जुड़ने पर स्वागत करते हुए उनको नियुक्ति पत्र दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल, राघव स्वरूप बंसल, संजय मिश्रा, सतपाल सिंह मान, आशुतोष स्वरूप बंसल, अजय स्वरूप बंसल, सुनील वर्मा, कार्तिक गोयल, रवि शर्मा, भूरा कुरेशी, इकरार फारुकी, शिव कुमार सिंघल, भानु प्रताप, भाजपा नेता सुनील तायल, अनिल सिंघल, अतुल गोयल, राहुल गोयल, शलभ गुप्ता, विक्की चावला, नदीम अंसारी, दलजीत सिंह, चंदन गुप्ता, रजत गोयल, राजीव कुमार, विजय कुच्छल, हरिओम शर्मा, वसी खेरी, राजेंद्र अरोरा, ब्रजकिशोर बिट्टू, आशीष तोमर, विनय पवार, प्रवीण वर्मा, राजेश साहनी, मनी तायल, संजय शर्मा, नीतीश ऐरन, अमन तायल, अभिलक्ष मित्तल, जनार्दन स्वरूप, राकेश कंसल, योगेश भगत, संजीव गोयल, रजत गोयल, महिला मोर्चा अध्यक्ष तुलसी भारद्वाज, राहुल भारद्वाज, पराग अग्रवाल, अखिलेश शर्मा, भूपेंद्र गोयल सहित भारी संख्या में व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Next Story