undefined

यूपी जोड़ो--मोदी सरकार के खिलाफ अजय राय का मौन व्रत

भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में पुरकाजी से आगे बढ़ी यूपी जोड़ो यात्रा, कई जगह हुआ स्वागत, रात्रि में बिजनौर किया कूच

यूपी जोड़ो--मोदी सरकार के खिलाफ अजय राय का मौन व्रत
X

मुजफ्फरनगर। भाजपा को सत्ता से हटाने का दावा और इरादा लेकर यूपी को जोड़ने के लिए निकाली जा रही कांग्रेस की यात्रा पुरकाजी में रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार को आगे बढ़ी। इससे पहले पुरकाजी में ही सांसदों के निलंबन के विरोध में करीब एक घंटे के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन व्रत रखा। इस मौन व्रत का नेतृत्व में पार्टी के प्रदेशा अध्यक्ष् ा अजय राय ने किया। इसके बाद कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा शुरू हो गई।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में गत दिवस पुरकाजी कस्बा में पहुंची यूपी जोड़ो यात्रा की शुरुआत मौन व्रत के साथ हुई। लोकसभा में सांसदों के निलंबन के विरोध में करीब एक घंटे के लिए कार्यकर्ताओं ने कस्बे में मौन व्रत रखा। मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ कांग्रेसियों के इस प्रदर्शन के बाद यूपी जोड़ो यात्रा शुक्रवार को पुरकाजी कस्बे में मौन व्रत के बाद शुरू हो गई। इसके बाद यह यात्रा कस्बे की विभिन्न गलियों से गुजरी। सबसे पहला पड़ाव गांव भोजाहेड़ी में हुआ यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने यात्रा में आये पार्टी के नेताओं का स्वागत किया। इसके बाद यूपी जोड़ो यात्रा अब्दुलपुर होते हुए खाईखेड़ी चीनी मिल पहुंची और गांव भैंसरहेड़ी में जनसभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि देश को बचाने का समय आ गया है। हम यूपी में हिन्दू और मुस्लिम के भाईचारे को जोड़ने निकले हैं। जनता हमारे साथ है। हम रुकने वाले नहीं हैं। बसपा प्रमुख मायावती को भी मजबूती के साथ इंडिया गठबंधन में आना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के बीच कहा कि भाजपा नेता लोगों को गुमराह कर रहे हैं। एक तरफ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जा रहा है और दूसरी तरफ भाजपा से टिकट पाकर बच्चियों के साथ बलात्कार करने वाले भी विधायक बन रहे हैं। लोकसभा चुनाव में जनता हमारे साथ है। मजबूती से चुनाव लड़ा जाएगा और इंडिया गठबंधन इस बार भाजपा को हराने का काम करेगा।

बसेड़ा में स्वागत के बाद देर शाम यह यात्रा जनपद बिजनौर के लिए रवाना हो गई। गुरूवार को कस्बे के बैंक्वट हाॅल में पहुंची यात्रा की शुरुआत से पहले शुक्रवार को सुबह मुख्य मार्ग पर धरना हुआ और कांग्रेसियों ने मौन व्रत रखकर मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नारवाल, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष विदित चैधरी, प्रेदश महासचिव ओमवीर यादव, प्रवीण चैधरी, शिव पांडे, मियां नसीम, मुनीर सईद, गुफरान काजमी, लियाकत अली, इमरान जिया, अजीम खान, मुजफ्फर अली, सतपाल कटारिया, मनोज कुमार और कमल मित्तल शामिल हुए।

Next Story