undefined

महिला पहलवानों को इंसाफ मिलेगा, धैर्य रखेंः भूपेन्द्र चौधरी

आरएसएस नेता स्व. जयपाल की तेरहवीं में पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा-जनता निकाय चुनाव में भी हमारे साथ रही

महिला पहलवानों को इंसाफ मिलेगा, धैर्य रखेंः भूपेन्द्र चौधरी
X

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि 2014 और इसके बाद से ही तमाम चुनावों में देश और प्रदेश की जनता का समर्थन भाजपा के साथ रहा है। पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में जनता भाजपा के साथ खड़ी रही है। निकाय चुनाव में भी पार्टी का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा है। मुजफ्फरनगर पालिका में जनता ने फिर से भाजपा को चुनकर डबल इंजन की सरकार के प्रति विश्वास कायम किया है। महिला पहलवानों को इंसाफ दिलाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है, लेकिन इसके लिए धैर्य की आवश्यकता है। जांच रिपोर्ट आने दीजिये।


भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी रविवार को जिला मुख्यालय पहुंचे थे। उन्होंने यहां आरएसएस नेता स्व. जयपाल की रस्म तेरहवीं कार्यक्रम में भाग लिया और उनको श्र(ा सुमन अर्पित किये। उन्होंने कहा कि जयपाल ने सेवा, संघर्ष और समर्पण से संघ और पार्टी को सींचने का काम किया है। ऐसे नेताओं का ही बलिदान है कि आज जनता ने भाजपा को देश और प्रदेश के विकास के लिए चुना है और पूरा जनसमर्थन भाजपा के साथ खड़ा नजर आ रहा है। उन्होंने जयपाल के सुपुत्र भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेन्द्र सैनी से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। बता दें कि आरएसएस नेता जयपाल का पिछले दिनों बीमारी के चलते निधन हो गया था। इसके बाद यहां कल आये प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रयाद मौर्य ने उनके आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की थी और उनके पुत्र व पत्नी के साथ मिलकर ढांढस भी बंधाया था। आज स्व. जयपाल की रस्म तेरहवीं जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर काॅलेज में हुई। इसमें केन्द्रीय भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र चैधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया, राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला सहित हजारों लोगों ने पहुंचकर स्व. जयपाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान सवालों का जवाब देते हुए प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि महिला पहलवानों के मामले में सरकार की एजंसियां जांच कर रही हैं। सरकार उनको इंसाफ दिलाना चाहती है, लेकिन इसके लिए जांच प्रक्रिया चल रही है, सभी को धैर्य रखने की आवश्यकता है, सभी को इंसाफ मिलेगा। इसके लिए हो रहे विरोध और भाजपा के खिलाफ खाप पंचायतों के दौर पर उन्होंने कहा कि यहां लोकतंत्र है और ऐसे में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। नगरीय निकाय चुनाव में मुजफ्फरनगर में नौ सीटों पर भाजपा की हार के सवाल को टालते हुए भूपेन्द्र चैधरी ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण प्रदेश की जनता ने वोट के रूप में अपना पूरा आशीर्वाद भाजपा को दिया है। पहली बार कोई पार्टी प्रदेश की सभी नगर निगमों को जीती है। इसके साथ ही आधे से ज्यादा नगर पालिका और 40 प्रतिशत से ज्यादा नगर पंचायतों में भाजपा को जीत मिली है। यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। मुजफ्फरनगर में हार को लेकर उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर की जनता ने दो चुनाव के अंतराल के बाद भाजपा को फिर से मुजफ्फरनगर पालिका में सेवा का अवसर प्रदान किया है, कार्यकर्ताओं को यह जीत समर्पित है। हम देश प्रदेश के विकास के लिए संकल्पित हैं, और नगर निकाय चुनाव में शहरी विकास के लिए जनता से जो वादा किया गया है, वो सभी पूरे होंगे।

Next Story