नयी दिल्ली- पद्मविभूषण से सम्मानित देश की प्रख्यात कलाविद् एवं राज्यसभा की मनोनीत सदस्य कपिला वात्स्यायन का बुधवार को दुखद निधन हो गया। उनका निधन एक अपूर्णीय क्षति है, जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता। वह 91 वर्ष की हो चुकी थी। श्रीमती वात्स्यायन के निधन से कला जगत में शोक की लहर है। उन्होने अपनी शिक्षा दिल्ली व अमेरिका में पूरी की।
उनकी शिक्षा दीक्षा दिल्ली बनारस हिंदू विश्वविद्यालय और अमेरिका के मिशिगन विश्वविद्यालय में हुई थी। वह राज्यसभा के लिए 2006 में मनोनीत सदस्य नियुक्त की गई थी। लाभ के पद से उपजे विवाद के कारण उन्हें राज्य सभा की सदस्यता छोडनी पडी थी।