चौबीस घंटे उपलब्ध होगी अब आरटीजीएस की सुविधा

Update: 2020-12-13 15:00 GMT

नई दिल्ली। देश में आरटीजीएस (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट सिस्टम) की सुविधा आज रात साढ़े 12 बजे से प्रति दिन चौबीसों घंटे उपलब्ध होगी।

भारत में आरटीजीएस प्रणाली 14 दिसंबर से पूरे समय काम करने वाली प्रणाली बन जाएगी। एईएफटी की सुविधा पहले से ही 24*7 उपलब्ध है।

आरटीजीएस बड़ी राशि के इलेक्ट्रॉनिक लेनदेन में काम आने वाली प्रणाली है। जबकि एनईएफटी से दो लाख रुपये तक का ही ऑनलाइन लेनदेन किया जा सकता है। आरटीजीएस की शुरुआत 26 मार्च 2004 को हुई थी। तब सिर्फ चार बैंक ही इससे भुगतान की सुविधा देते थे। वर्तमान में आरटीजीएस से रोजाना 6.35 लाख लेनदेन होते हैं।

देश के करीब 237 बैंक इस प्रणाली के माध्यम से 4.17 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन को प्रतिदिन पूरा करते हैं। अब चौबीस घंटे यह सेवा उपलब्ध रहेगी।

Similar News