मनोज त्यागी ने संभाला छपार प्रधान का पद

बीडीओ नेहा शर्मा ने पुरकाजी ब्लाॅक में दिलाई नवनिर्वाचित प्रधान को शपथ;

Update: 2023-07-24 11:48 GMT

मुजफ्फरनगर। दो साल बाद हुई पुनःमतगणना में चुनाव जीते मनोज त्यागी ने सोमवार को छपार प्रधान पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने 2021 में आये चुनाव परिणाम को चुनौती दी थी, कोर्ट के आदेश पर विगत दिनों हुई मतगणना में उनको निर्वाचित घोषित किया गया था। 

बता दें कि साल 2021 में हुए चुनाव में छपार प्रधान पद पर जुबैर को निर्वाचित घोषित किया गया था। उनको अपने प्रतिद्वंद्वी मनोज त्यागी से 61 वोट ज्यादा मिली थी। इसके बाद मनोज त्यागी ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए चुनाव परिणाम को चुनौती दी थी। इसमें पुनःमतगणना के आदेश दिये गये थे। लंबे समय से चल रही कानूनी लड़ाई के बाद विगत बृहस्पतिवार को उप जिलाधिकारी सदर के न्यायालय में मतगणना प्रारंभ हुई।17 राउंड गिनती हुई। एसडीएम सदर परमानंद झा ने नतीजे घोषित किए, जिसमें मनोज त्यागी 11 मतों से विजयी घोषित हुए। इस चुनाव में मनोज त्यागी को 1833 और जुबेर को 1822 मत मिले। प्रधान पद के चुनाव की मतगणना के बाद से मनोज त्यागी आरोप लगा रहे थे कि उन्हें योजनाबद्ध तरीके से एक वोट से हराया गया है। मतगणना में वह जीत रहे हैं। 

चुनाव परिणाम आने के बाद सोमवार को छपार के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मनोज त्यागी को पुरकाजी ब्लाक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बीडीओ नेहा शर्मा ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही उन्होंने छपार के नये प्रधान का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान एडीओ हरेंद्र सिंह, सचिव विकास तोमर आदि मौजूद रहे।

Similar News