राजवंश सभा ने लक्ष्मण विहार में मनाई श्री कृष्ण छठी

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने की श्रीकृष्ण की आरती, महिलाओं ने किया स्वागत;

Update: 2023-09-17 10:23 GMT

वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा द्वारा लक्ष्मण विहार स्थित राजवंशी धर्मशाला में भगवान श्री कृष्णजी की छठी कार्यक्रम का बड़ी धूमधाम से आयोजन किया गया, जिसके आयोजक राजेंद्र प्रसाद गर्ग अध्यक्ष और महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट रहे।

श्री कृष्ण छठी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका चैयरमेन मीनाक्षी स्वरूप रही। विशिष्ट अतिथि पारुल मित्तल सभासद, ममता बालियान सभासद रहीं। सर्वप्रथम सभा के अध्यक्ष राजेंद्र गर्ग और महामंत्री शलभ गुप्ता एड के द्वारा सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया, फिर महिला सभा की अध्यक्षा शुभ्रा गुप्ता और महिला कोषाध्यक्ष सुनीता ऐरन ने पटका पहनाकर स्वागत किया।

कीर्तन मंडली के द्वारा श्री कृष्ण जी और राधा रानी के सुन्दर भजनो का गायन कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया महिलाओ ओर बच्चो के द्वारा जमकर भजनो पर नृत्य किया गया फूलो की वर्षा हुई और ठाकुर जी को छप्पन भोग का भोग लगाया गया। राजवंश सभा के द्वारा श्री कृष्ण छठी का प्रसाद का भोग लगाकर विशाल भंडारा किया गया। मुख्य रूप से राजेंद्र गर्ग, शलभ गुप्ता, पंकज राजवंशी, विपिन गुप्ता, मुकेश गोयल, राजेंद्र गुप्ता आलू वाले, कुलदीप गुप्ता, तुषार गोयल, अश्वनी सिंघल, प्रियांशु गर्ग, प्रशांत कुमार, अलोक कुमार, विजय गर्ग, देवेंद्र गोयल, कन्हैया लाल गुप्ता, बृजमोहन गुप्ता, जगमोहन दास गोयल, मधुकर इंजीनियर, आशुतोष गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, चिराग गुप्ता, सुधि ऐरन, सुबोध ऐरन, अरुण कुमार, सुशील कुकड़ा, महेश गुप्ता, नवनीत गुप्ता, योगेश गर्ग शुभम गुप्ता, शुभ्रा गुप्ता, बिंदिया मित्तल, सुनीता ऐरन, दीपाली राजवंशी, बीना कुमार, अनिता राजवंशी, अमिता गुप्ता, गुंजन गर्ग, साधना सिंघल, रेनू गर्ग, शिखा गर्ग, वीनु एरण, प्रभा गुप्ता आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर गांधी काॅलोनी स्थित जेल फाटक के समीप लालद्वारा राम मंदिर मे सरस संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने ठाकुर जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर आशीर्वाद लिया। वहीं व्यास गद्दी पर विराजमान श्री गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने पालिका अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह देकर आशीर्वाद दिया कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक मोहन गर्ग, राधे श्याम सैनी तथा कार्यक्रम के आयोजक धर्म प्रचार समिति का विशेष सहयोग रहा।

Similar News