कर्नाटक मे सोशल मीडिया की पोस्ट के कारण बवाल, हनुमान मंदिर मे पथराव, 12 पुलिसकर्मी घायल
कर्नाटक। कर्नाटक के हुबली शहर मे सोशल मीडिया की एक पोस्ट ने बडा बवाल करा दिया। जिसके बाद बडी संख्या मे एक़ित्रत हुए लोगो ने हंगामा करते हुए मंदिर मे तोडफोड कर दी। उन्होने पुलिस की गाडियां, अस्पाताल और नजदीक के एक हनुमान मंदिर मे तोडफोड कर दी। जिसमे लगभग 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिसके बाद प्रशासन के द्वारा हुबली शहर मे धारा 144 लगा दी गई। पुलिस आयुक्त के अनुसार किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिस पर अन्य लोगो ने आपात्ति जताते हुए पुलिस मे शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पोस्ट करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया था। परंतु पुलिस कार्यावाही से सतुंष्ट ने होने पर भारी संख्या मे लोगे थाने के आसपास जमा हो गए, जिसके बाद उन्हे समझाने पर वहां से हटा दिया गया। परंतु कुछ लोगो ने वहां पर पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए। जिसमे हमारे 12 पुलिस कर्मी घायल हो गए। जिसके बाद लगभग 40 लोगो को गिरफ्तार किया गया है। उन्होने कहा कि जिन लोगो ने कानून हाथ मे लिया है, उन्हे बक्शा नही जाएगा। इस तरह की घटना दोबारा न हो इसके लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे है।