undefined

कनाडा में तोड़ी गई महात्मा गांधी की प्रतिमा

विदेश14 July 2022 1:32 PM IST
कनाडा के रिचमंड हिल में स्थित एक हिंदू मंदिर में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़े जाने से व्यथित वहां के भारतीय दूतावास ने गुरुवार को मामले पर तत्काल जांच की मांग की है।

मुजरिम के भागने पर सिपाही ने कराया था खुद पर हमला, मुकदमा दर्ज

उत्तर-प्रदेश14 July 2022 1:28 PM IST
उत्तर प्रदेश के आगरा में जिला सत्र न्यायालय से एक गैंगस्टर के पुलिस अभिरक्षा से भागने के मामले में नई कहानी सामने आई है। बताया गया है कि बुधवार को हैड कॉन्स्टेबल ने खुद ही अपने सिर में ईंट से हमला कराया था और कहानी रची थी कि गैंगस्टर विनय श्रोत्रिय को छुड़ाने के लिए आये उसके साथियों ने उसके सिर में ईंट मारकर उसे घायल कर दिया।

बालटाल, पहलगाम मार्गों पर अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित

देश14 July 2022 1:25 PM IST
जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा को गुरुवार को पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों पर खराब मौसम के कारण एहतियातन अस्थायी रूप से रोक दिया गया। अधिकारिक जानकारी के अनुसार खराब मौसम के कारण यात्रियों के किसी भी नए जत्थे को आज पारंपरिक नुनवान, पहलगाम आधार शिविर और सबसे छोटे बालटाल से दुमैल होते हुए आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई।

श्री सालासर बालाजी धाम के सेवादारों द्वारा श्री गुरु पूर्णिमा पर निकाली गई मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा

मुज़फ्फरनगर13 July 2022 3:01 PM IST
पचैंण्डां रोड़ स्थित मनोकामना पूर्ण पावन धाम "श्री सालासर बालाजी धाम" के सेवादारो द्वारा गुरु पूर्णिमा पर मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा प्रातः सात बजे से शामली रोड स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण ( हनुमान चौक ) से मनोकामना पूर्ति हेतु "मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा" का पैदल आयोजन श्री सालासर बालाजी धाम तक किया गया।

गुरुपूर्णिमा पर स्काउट-गाइड एवं पदाधिकारियों ने किया वृक्षारोपण, समाजसेवी मनीष चौधरी रहे मुख्य अतिथि

मुज़फ्फरनगर13 July 2022 2:54 PM IST
जिला संस्था भारत स्काउट और गाइड उप्र, जनपद मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में जिला विद्यालय निरीक्षक एवं संरक्षक गजेंद्र कुमार के दिशा निर्देशों के अनुपालन में आज गुरु पुर्णिमा के पर्व पर वृक्षारोपण, प्लास्टिक मुक्ति अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी मनीष चौधरी अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे।

केदारनाथ दर्शन कर वापस लौट रहे तीर्थयात्रियों की कार नदी में गिरी, सभी लापता

देश13 July 2022 2:51 PM IST
उत्तराखण्ड में केदारनाथ के दर्शन कर वापस आ रहे तीर्थयात्रियों की कार बुधवार को नदी में गिरने से इसमें सवार सभी चार यात्री कार सहित पानी के तेज बहाव में बह गए हैं।

पाकिस्तान: जरदारी हाउस के सामने हिंदुओं ने अपनी लड़की के 'अपहरण' के खिलाफ प्रदर्शन किया

विदेश13 July 2022 2:46 PM IST
पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के लोगों ने नवाबशाह में जरदारी हाउस के सामने एक हिंदू लड़की के अपहरण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

देश में कोरोना से हुई 26 नई मौतें, नये मामलों की संख्या 16,678 रही

देश11 July 2022 1:11 PM IST
देश में कोरोना वायरस के घटते-बढ़ते मामलों के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान इसके कारण 26 लोगों ने दम तोड़ा और इसी के साथ महामारी से मरने वालों की संख्या पांच लाख 25 हजार 454 तक पहुंच गई।

मुजफ्फरनगर के प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी को गाजियाबाद में किया सम्मानित

उत्तर-प्रदेश11 July 2022 1:07 PM IST
जनपद मुजफ्फरनगर के प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी को आज गाजियाबाद के मोदीनगर शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है।

बच्चे की गोद में घंटों रहा दुधमुंहे भाई का शव, सरकार ने मांगी जांच रिपोर्ट

देश11 July 2022 1:00 PM IST
मध्यप्रदेश के मुरैना में शव वाहन के इंतजार में आठ साल के बच्चे की गोद में छोटे भाई का शव कई घंटों तक रखा होने की घटना सामने आने के बाद सरकार ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से जांच रिपोर्ट मांगी है।

सुप्रीमकोर्ट ने सुनाई भगोड़े विजय माल्या को चार महीने की सजा, दो हजार का जुर्माना

देश11 July 2022 12:45 PM IST
उच्चतम न्यायालय ने भगोड़े व्यवसायी विजय माल्या को अवमानना मामले में चार महीने की सजा सुनाई है। इसके साथ दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। कोर्ट ने जुर्माना न चुकाने पर दो महीने की अतिरिक्त कैद की सजा भी सुनाई है।

मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना का निधन

उत्तर-प्रदेश9 July 2022 6:11 PM IST
समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव का शनिवार को निधन हो गया।