undefined

'मोरक्को आर्गन आयल' का इस्तेमाल करने से मिलते हैं यह जबरदस्त फायदे

मोरक्को आर्गन आयल का इस्तेमाल करने से मिलते हैं यह जबरदस्त फायदे
X

आर्गन तेल में वसा और एंटीआक्सिडेंट पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को स्वस्थ रहने में मदद कर सकते हैं। वहीं, इसमें विटामिन ई की उच्च सांद्रता प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में मदद करती है। यह आपकी आंखों और त्वचा को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। मोरक्को आर्गन आयल आर्गन के पेड़ों पर उगने वाली गुठली की मदद से बनाया जाता है। इस तेल से व्यक्ति को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं। इसे सीधे स्किन पर भी लगाया जा सकता है। इसके अलावा, इसके सप्लीमेंट कैप्सूल का सेवन भी लोग करते हैं। यह आमतौर पर शैंपू, साबुन और कंडीशनर जैसे कई कास्मेटिक उत्पादों में मिलाया जाता है। इसके अलावा इसे मेडिकली भी इस्तेमाल किया जाता है। वैसे तो आर्गन के पेड़ मुख्य रूप से मोरक्को में पाए जाते हैं, लेकिन मोरक्को आर्गन आयल का इस्तेमाल पूरी दुनिया में किया जाता है। तो चलिए आज हम आपको मोरक्को आर्गन आयल से होने वाले कुछ बेमिसाल फायदों के बारे में बता रहे हैं....

बेहतर प्रतिरक्षा प्रणालीः हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि आर्गन तेल में वसा और एंटीआक्सिडेंट पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को स्वस्थ रहने में मदद कर सकते हैं। वहीं, इसमें विटामिन ई की उच्च सांद्रता प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में मदद करती है। यह आपकी आंखों और त्वचा को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।

कोलेस्ट्राल नियंत्रणः आर्गन आयल के इस्तेमाल का एक लाभ यह भी है कि यह कोलेस्ट्राल नियंत्रण में मदद करता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, इसमें पाए जाने वाले फैटी एसिड आपके गुड कोलेस्ट्राल को बढ़ाने और बैड कोलेस्ट्राल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं, जो संभवतः हृदय रोग के जोखिम को कम करता है।

कैंसर-फाइटिंग गुणः कई अध्ययनों से यह बात सामने आई है कि आर्गन आयल यौगिक कैंसर के विकास को धीमा कर सकते हैं और साथ ही साथ कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने में मदद करते हैं।

एंटी-एजिंगः आर्गन आयल आपकी हेल्थ व स्किन दोनों के लिए ही लाभकारी माना गया है। अपनी त्वचा पर आर्गन का तेल लगाने से स्किन हेल्थ और इलास्टिसिटी में मदद मिलती है। इससे त्वचा में कसावट आती है या झुर्रियां कम होने लगती है, जिससे बढ़ती उम्र के लक्षण दिखाई नहीं देते हैं।

जख्म भरनाः त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए आर्गन आयल में पाए जाने वाले गुण घावों को ठीक करने में भी मदद कर सकते हैं। आर्गन तेल में पाए जाने वाले एंटीआक्सिडेंट सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। एक शुरुआती अध्ययन से पता चला है कि जब आर्गन तेल नियमित रूप से लगाया जाता है तो बर्निंग स्किन तेजी से ठीक हो जाती है, लेकिन आर्गन आयल को आधिकारिक तौर पर निर्धारित किए जाने से पहले मानव परीक्षणों को अभी भी करने की आवश्यकता है।

Next Story