undefined

अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह के इनामी सरगना को दबोचा

मुजफ्फरनगर पुलिस ने एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा नशे के कारोबार और शराब तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे जीरो ड्रग्स अभियान के अन्तर्गत कुछ दिन पूर्व पुलिस ने इन गिरोह का भंडाफोड़ कर किया था, इसके बाद दिल्ली के मंडौली क्षेत्र में गिरोह के सरगना की शराब कंपिनयों के अवैध ढक्कन व रैपर बनाने की फैक्ट्री को सील किया था। इस गिरोह के तीन सदस्य अभी भी फरार है।

अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह के इनामी सरगना को दबोचा
X


मुजफ्फरनगर। जनपद पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, राजस्थान और दिल्ली आदि प्रदेशों में अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध शराब तस्करों के लिये ढक्कन, सील एवं रैपर तैयार करने वाले गैंग के सरगना और मुख्य सदस्य 25 हजार रुपये के ईनामी शातिर अभियुक्त सुरेश खटवा को गिरफ्तार कर लिया है। सुरेश दिल्ली में सील हुई फैक्ट्री का मालिक है। मुजफ्फरनगर पुलिस ने एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा नशे के कारोबार और शराब तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे जीरो ड्रग्स अभियान के अन्तर्गत कुछ दिन पूर्व पुलिस ने इन गिरोह का भंडाफोड़ कर किया था। इस गिरोह के तीन सदस्य अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। टीम ने दावा किया है कि उनको भी जल्द पकड़ लिया जायेगा।

बता दें कि एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन में थाना सिविल लाइन पुलिस व क्राइम ब्रांच ने अन्तर्राज्जीय स्तर पर शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्य को पकडा था। पुलिस ने लाखों की संख्या में अवैध शराब की बोतलों पर लगाए जाने वाले ढक्कन व रैपर बरामद किए थे। मुख्य सरगना सुरेश खटवा निवासी मानसरोवर पार्क शाहदरा दिल्ली अपने तीन साथियों के साथ मौके से फरार हो गया था। कुछ दिन पूर्व थाना सिविल लाइन प्रभारी उम्म्मेद कुमार ने गैंग के सदस्य चमनलाल व सतेन्द्र को रिमांड पर लेकर सुरेश खटवा की मंडौली स्थित श्री श्याम पैकर्स ढक्कन व रैपर बनाने की फैक्ट्री को सील किया था।

एसएसपी अभिषेक यादव ने फरार मुख्य सरगना सुरेश खटवा पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। बुधवार को थाना सिविल लाइन पुलिस इनामी तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी उम्मेद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अपने साथियों के साथ अवैध शराब के ढक्कन यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान व दिल्ली में सप्लाई करता था। गैंग के तीन सदस्यों की पुलिस टीम तलाश कर रही है। सुरेश खटवा को पकड़ने वाली टीम में एचएचओ उम्मेद सिंह, उप निरीक्षक सुनील नागर, उप निरीक्षक अनित यादव और हैड कांस्टेबल अरविन्द शामिल रहे।

इसके साथ ही थाना सिविल लाईन पुलिस को बुधवार को एक ओर मिली सफलता मिली। पुलिस ने गत दिवस क्रिकेट खेल के दौरान युवक को गोली मारकर घायल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


पुलिस ने इस आरोपी को वहलना चैक से गिरफ्तार किया है। एसएचओ उम्मेद सिंह ने बताया कि मंगलवार को सिविल लाईन क्षेत्र के साकेत चैकी से चन्द कदमो की दुरी पर महामना मदन मोहन मालवीय इंटर काॅलेज के मैदान में क्रिकेट खेलने के दौरान हुई आपसी कहासुनी में आरोपी अभय अहलावत पुत्र धीर सिंह निवासी सिभली थाना शाहपुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर मनीष पुत्र कृष्ण कुमार निवासी बसंत विहार साकेत को मारपीट कर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर घायल कर दिया था और फरार हो गया गया था। इसको बुधवार को करीब डेढ़ बजे वहलना चौक से उप निरीक्षक सुनील नागर, हैड कांस्टेबल अरविन्द व कांस्टेबल संजीव ने गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story