undefined

मुजफ्फरनगर की महिला का बच्चा मेरठ में अगुवा!

मुजफ्फरनगर की महिला का बच्चा मेरठ में अगुवा!
X

मुजफ्फरनगर। जनपद की एक महिला अपनी रिश्तेदारी में जाने के लिए मेरठ पहुंची, लेकिन वहां बस स्टैण्ड पर उतरने के बाद उसके होश ही उड़ गये। महिला का मासूम बच्चा बस स्टैण्ड से ही लापता हो चुका था। महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस भी भागदौड़ में जुट गयी। कुछ ही घंटे में पुलिस ने महिला के बच्चे को बरामद कर लिया। बालक ने बताया कि एक महिला ने उसको बस से उतरने के बाद अगुवा कर लिया था।

मुजफ्फरनगर निवासी एक महिला, अपनी बुजुर्ग रिश्तेदार और सात वर्षीय बालक के साथ मेरठ पहुंची थी। सवेरे जब महिला मेरठ में थाना सदर बाजार क्षेत्र में स्थित रोडवेज के वैशाली बस स्टैण्ड पर पहुंची तो वह अपने साथ महिला को लेकर नीचे उतर गयी थी। महिला ने बस से उतरने के बाद पीछे देखा तो उसका बच्चा गायब था। महिला के हाथा पांव फूल गये। महिला ने बस स्टैण्ड पर ही अपने बच्चे को तलाश किया, लेकिन उसका कुछ भी अता पता नहीं था।

महिला काफी परेशान होने लगी। तलाश के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला तो यह महिला थाना सदर बाजार पहुंची और बच्चे के लापता होने की सूचना दर्ज कराई। थाने से बच्चे के लापता होने के लिए वायरलैस किया गया तो बच्चे की तलाश में पीआरवी 0557 की टीम भी लग गयी। पुलिस की तत्काल शुरू हुई भागदौड़ के कारण कुछ ही देर में बच्चा मिल गया। थाना सदर बाजार के प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि महिला द्वारा सूचना दिये जाने के साथ ही थाना पुलिस के साथ ही पीआरवी 0557 को लगा दिया गया था। बच्चे को एक मंदिर के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चे से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि बस स्टैण्ड से ही एक महिला उसको अगुवा कर अपने साथ ले गयी थी। यह महिला इस बच्चे को मंदिर पर बैठाकर यह कहकर चली गयी थी कि वह अभी आ रही है, कहीं पर जाना नहीं।

Next Story