दैनिक राशिफल, 5 जनवरी 2021

Update: 2021-01-05 18:00 GMT

मेषः घर-परिवार की आवश्यकताओं पर व्यय होगा। वाहन इत्यादि के प्रयोग में लापरवाही न करें। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

वृषभः भावनाओं में न बहें। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें।

मिथुनः विवेक से कार्य करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कारोबार में फायदे के सौदे होंगे। नौकरी में जवाबदारी बढ़ेगी। आय बनी रहेगी।

कर्कः तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ प्राप्त हो सकता है। घर-परिवार के लोगों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

सिंहः कार्यों में विलंब होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। खिन्नता रहेगी। दौड़धूप अधिक रहेगी। थकान महसूस होगी। दूर से अच्छे समाचार नहीं मिलेंगे।

कन्याः प्रसन्नता रहेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

तुलाः सामाजिक कार्यों में भाग लेने की इच्छा जागृत होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी संतुष्ट व प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिकः शेयर मार्केट में सोच-समझकर हाथ डालें। बाहर जाने का मन करेगा। परिवार के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय व्यतीत होगा। नए मित्र बनेंगे।

धनुः यात्रा से लाभ होगा। रुका हुआ धन प्राप्ति के योग हैं। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है।

मकरः रोजगार प्राप्ति में प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में जवाबदारी बढ सकती है। निवेश शुभ रहेगा। सभी कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होंगे।

कुंभः काफी समय से अटके कार्यों को पूर्ण करने का समय अनुकूल है, लाभ लें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा।

मीनः फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से हानि होगी। कोई भी बड़ा निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

Similar News