देश में कम हुई कोरोना की रफ्तार 24 घंटों में 100636 नए केस और 2427 लोगों की मौत,174399 भी हुए स्वस्थ।

Update: 2021-06-07 05:50 GMT

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को नए आंकड़ो के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस संक्रमण के100636 मामले मिले हैं। इसके साथ ही 2427 मरीजों की मौत भी हुई है। वहीं बीते एक दिन में कोरोना वायरस के 174399 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे हैं। देश में करीब दो माह के बाद कोराना के केस कम आने शुरु हुए हैं। इसमे बड़ी राहत की बात यह है कि कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है और इस समय देश में कोराना संक्रमण के 1401609 एक्टिव केस बचे हैं। कोराना का कहर कम करने के लिए देश में टीकाकरण अभियान भी युद्धस्तर पर जारी है जिसमें अब तक वैक्सीन की कुल 232786482 डोज देश में दी जा चुकी हैं। वहीं कोरोना वायरस के कारण देश में अभी तक 349186 लोगो की सांस थम चुकी हैं। कोरोना के मामले कम होने के साथ ही अब देश मे अनलाॅक व्यवस्था भी चालु कर दी गई है। इनमे दिल्ली, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, आदि राज्यो में कुछ छुट के साथ अनलाॅ की व्यवस्था लागु कर दी गई है।

Tags:    

Similar News