आओ टीका लगवाओ और जाओ, नवीन मंडी पर ऐसे हुआ टीकाकरण

भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला से कैंप का शुभारंभ किया। इस मौके पर डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कैंप का निरीक्षण कर इसकी व्यवस्थाओं को सराहा।

Update: 2021-06-11 06:58 GMT

मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी स्थल पर आज 45 प्लस के लोगों के लिए विशेष शिविर लगाया गया। इसमें बुजुर्गों को वाहनों में बैठे बैठे ही वैक्सीन लगाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला से कैंप का शुभारंभ किया। इस मौके पर डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कैंप का निरीक्षण कर इसकी व्यवस्थाओं को सराहा। आयोजन में भाजपा मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, सभासद विपुलभटनागर, विशाल कुमार व सुषमा अग्रवाल का आयोजन में सहयोग रहा। बडी संख्या में लोगों का टीकाकरण किया गया। अचिंत मित्तल ने बताया कि वृद्धवस्था या बीमारी के कारण अक्षम लोगांे को वाहनों में ही टीका लगाया गया।

Similar News