सत्यपाल सिंह बने सहारनपुर के जिला प्रभारी

भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अपने सभी छह क्षेत्रों में जिला और महानगर प्रभारी नियुक्त किए हैं। पश्चिम क्षेत्र में महत्वपूर्ण जनपद सहारनपुर में मुजफ्फरनगर से पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह को जिला प्रभारी बनाया गया है।

Update: 2021-01-30 02:33 GMT

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रभारी नियुक्त किए हैं, इनमें मुजफ्फरनगर से पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह पाल को जनपद सहारनपुर में प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने इस दायित्व के लिए पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह ने पार्टी के राज्य में सभी छह क्षेत्रों काशी, कानपुर, गोरखपुर, ब्रज, अवध और पश्चिम में जिला और महानगर प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने जनपद सहारनपुर में मुजफ्फरनगर में पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह पाल को जनपद प्रभारी नियुक्त किया है। 


सत्यपाल सिंह पाल वर्तमान में जनपद मुजफ्फरनगर में जिला सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर व शामली के चेयरमैन हैं और पूर्व में वह जनपद बिजनौर में जिला प्रभारी का दायित्व बखूबी निभा चुके हैं। पार्टी में सत्यपाल सिंह पाल राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य हैं।

सहारनपुर में प्रभारी नियुक्त किए जाने पर उन्होंने कहा कि वह इस दायित्व को लेकर पार्टी हाईकमान के दिशा निर्देशों पर काम करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में सभी को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने इस दायित्व को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह और पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का भी आभार व्यक्त किया है।

Tags:    

Similar News