भतीजे ने किया चाची पर जानलेवा हमला, दोनों हाथों की नसें काटी

पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने कुछ लोगों के साथ मिलकर अपनी चाची पर प्राणघातक हमला किया, जिसके बाद महिला के दोनों हाथों की नसें कट गई। महिला को गम्भीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

Update: 2022-06-24 07:45 GMT

मुजफ्फरनगर। पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने कुछ लोगों के साथ मिलकर अपनी चाची पर प्राणघातक हमला किया, जिसके बाद महिला के दोनों हाथों की नसें कट गई। महिला को गम्भीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की सरगर्मी के साथ तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर के अमरीश सिंघल की धर्मपत्नी पर देर रात्रि के समय उनके भतीजे आर्किटेक्ट इंजीनियर प्रणव व उसकी मां संदीपा और पिता के साथ अन्य 6 लोगों ने मिलकर जान से मारने की नीयत से चाकुओं से घातक हमला कर दिया। हमले में अमरीश सिंघल की पत्नी के दोनों हाथों की नसें कट गई और हाथों से बुरी तरह से खून बहने लगा। गम्भीर रूप से घायल महिला को तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को भर्ती कर उसका उपचार शुरू कर दिया। वहीं दूसरी ओर अनेक गणमान्य लोगों ने आज थाना नई मंडी पहुंचकर तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रणव के पिता वीरेन्द्र सिंघल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की सरगर्मी के साथ तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

Similar News