दो युवकों ने खाया जहर,हालत गंभीर

Update: 2022-03-02 10:24 GMT

मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों पर दो युवकों ने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला लद्दावाला निवासी चालीस वर्षीय दीपक कुमार पुत्र प्रमोद कुमार ने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। एक अन्य मामले में गांव होशियारपुरी निवासी तीस वर्षीय मामचंद पुत्र अतर सिंह ने भी संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

Similar News