ओम रेजीडेंसी पहुंचे विवेक गर्ग को जनता का मिला साथ
वार्ड 36 से भाजपा प्रत्याशी पूर्व सभासद विवेक गर्ग ने कहा-भाजपा ने विकास, सुशासन और सुरक्षा प्रदान की;
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 16 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विवेक गर्ग द्वारा शनिवार को अपने वार्ड क्षेत्र में सवेरे से ही डोर टू डोर प्रचार अभियान शुरू कर दिया गया था। उनके द्वारा आज क्षेत्र के अन्तर्गत ओम रेजीडेंसी के साथ ही द्वारिकापुरी और अन्य क्षेंत्रों में घर घर जाकर लोगों से सम्पर्क किया तथा छोटी छोटी नुक्कड़ सभाएं भी आयोजित की गयी। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, सुशासन और विकास के लिए किये गये कार्यों के कारण भाजपा को ही चुनने की अपील जनता से की। साथ ही उन्होंने इस चुनाव में चेयरमैन पद पर भाजपा की प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप को भी भारी मतों से जिताने का आह्नान किया।
वार्ड नंबर 16 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पूर्व सभासद विवेक गर्ग के द्वारा लोगों से घर-घर जाकर अपने पक्ष में वोट मांगे। ओम रेजीडेंसी पहुंचने पर उनको जनता का भरपूर साथ और समर्थन मिला। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी ने देश और प्रदेश को विकास की गति प्रदान कर जनता को सुरक्षित वातावरण दिया है। भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास और सभी का विश्वास की नीति पर काम किया है। इस चुनाव में वो भी सभी के विकास की प्राथमिकता को लेकर काम कर रहे हैं। उनको उम्मीद है कि जनता इस बार सुरक्षा और सुशासन के नाक पर वार्ड सभासद के रूप में उनको चुनकर फिर से सेवा का अवसर देगी। क्षेत्र में पीएम मोदी और सीएम योगी की नीति पर चलते हुए ही विकास कार्य कराये जायेंगे। विवेक गर्ग ने कहा कि लगातार उन्हें हर क्षेत्र के लोगों का समर्थन मिल रहा है, क्षेत्र के लोगों के द्वारा उन्हें जीत का आश्वासन दिलाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के साथ हर समय देश की जनता खड़ी हुई है और हर वार्ड वासी विवेक गर्ग एवं मीनाक्षी स्वरूप को ही वोट करेगा।
विवेक गर्ग के जनसंपर्क में अशोक शर्मा, श्रवण अग्रवाल, अमित सैनी अवतोष शर्मा, अतुल मित्तल, विभांशु, श्रीधर पंडित जी दर्शन जी, अभिषेक मित्तल, हर्ष तायल, शिवम सिंघल, अमित सोनी, राकेश शर्मा, सचिन शर्मा, मनोज जैन, रविंद्र शर्मा, हिमांशु शर्मा, अनुज तायल, मनीष मित्तल, विनीत गुप्ता, एडवोकेट गोपाल महेश्वरी, भाजपा नेता पवन कुमार, संदीप भारद्वाज, यश भारद्वाज, आदि लोग मौजूद रहे।