बिहार : एग्जिट पोल में उलझी हुई राय

Update: 2020-11-07 15:20 GMT

पटना। मतदान संपन्न होने के बाद बिहार में एक बार फिर से नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री बनेंगे या फिर तेजस्‍वी यादव को सरकार की कमान मिलेगी इसे लेकर अनुमान लगाए जा रहे हैं । एग्जिट पोल के आंकड़े से तस्‍वीर अभी साफ नहीं हुई है। यहां एनडीए या महागठबंधन में किसी की भी सरकार बन सकती है। तमाम सर्वे एजेंसियां और न्‍यूज चैनल के एग्जिट पोल के आंकड़े में नीतीश और तेजस्‍वी दोनों को नई सरकार बनाने के बेहद करीब बताया गया है।

रिपब्लिक भारत के एग्जिट पोल में कड़ा मुकाबला

रिपब्लिक भारत के एग्जिट पोल में महागठबंधन को 118 से 138 सीटें दी गई हैं। वहीं एनडीए गठबंधन को 91 से 117 सीटें दी गई हैं। दोनों गठबंधन के बीच कांटे का मुकाबला दिखाया गया है। अन्‍य को 8 से 14 सीटें दी गई हैं।

इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में कांटे की टक्‍कर

इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में एनडीए को 116 और महागठबंधन को 120 सीटें दी गई हैं। अन्‍य के खाते में 7 सीटें जा सकती हैं।

न्‍यूज 24 में महागठबंधन आगे

बिहार में महागठबंधन की सरकार बन सकती है। न्‍यूज 24 के एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन को 104 से 128 सीटें दी गई हैं। जबकि महागठबंधन के खाते में 108 से 131 सीटें जा सकती हैं। अन्‍य के खाते में कोई सीट नहीं है।

एबीपी न्‍यूज का एग्जिट पोल

बिहार में एक बार फिर से नीतीश सरकार बन रही है। एबीपी न्‍यूज और सी वोटर के सर्वे के अनुसार एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में नीतीश कुमार के एनडीए गठबंधन को 104 से 121 सीटें मिलती दिख रही है। आरजेडी और कांग्रेस महागठबंधन को 108 से 131 सीटों का अनुमान लगाया गया है। अन्‍य के खाते में 4 से 8 सीटें जा सकती हैं।

Similar News