गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने दिया इस्तीफा

नए मुख्यमंत्री के नामों को लेकर अटकलें चल रही हैं। बताया जा रहा है कि रुपाणी और पार्टी संगठन में काफी दिनों से मतभेद चल रहा था। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल से उनकी अनबन चल रही थी।

Update: 2021-09-11 10:02 GMT

गांधीनगर। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शनिवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इससे वहां मुख्यमंत्री बदलने का रास्ता साफ हो गया है।

आज इस्तीफे के बाद रुपाणी ने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे निभाएंगे। राज्य में एक चुनाव से ठीक एक साल पहले भारतीय जनता पार्टी यहां चेहरा बदलने जा रही है। नए मुख्यमंत्री के नामों को लेकर अटकलें चल रही हैं। बताया जा रहा है कि रुपाणी और पार्टी संगठन में काफी दिनों से मतभेद चल रहा था। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल से उनकी अनबन चल रही थी। 

Similar News