महाराष्ट्रः एकनाथ शिंदे ने फ्लोर टेस्ट किया पास, 164 विधायकों का समर्थन मिला

Update: 2022-07-04 06:35 GMT

महाराष्ट्र। एकनाथ शिंदे ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया। उन्हे 287  विधायको मे से 164 विधायको ने अपना समर्थन दिया है। सरकार बनाने के लिए उन्हे 144 विधायको की आवश्यकता थी। हालांकि, वोटिंग मे केवल 275 विधायको ने हिस्सा  लिया। वोटिंग मे कांगेस के विधायको ने हिस्सा नही लिया। जिसमे उन्हे 164 विधायको ने अपना समर्थन देकर सरकार बनाने का रास्ता साफ कर दिया है। वोटिंग के दौरान उद्धव के करीबी संजय बांगड़ ने शिंदे के समर्थन में वोट डाला। वोटिंग में शरद पवार के करीबी और शेकपा के विधायक श्याम सुंदर ने भी शिंदे सरकार के सपोर्ट में वोट डाला है।


Similar News