ममता के मंत्री शुभेंदु अधिकारी के बागी तेवर, भाजपा डाल रही डोरे

ममता बनर्जी के दाहिने कहे जाने वाले शुभेंदु अधिकारी ममता से नाराज हैं। वह कभी भी पार्टी से अलग हो सकते हैं। चुनाव की तैयारियों में जुटी ममता सरकार के लिए यह नया राजनीतिक संकट है।

Update: 2020-11-13 07:39 GMT

कोलकाता। ममता बनर्जी के सबसे खास माने जाने वाले कैबिनेट मंत्री शुभेंदु अधिकारी नाराज हैं। उनके बगावती रुख के बाद टीएमसी के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को उन्हें मनाने के लिए लगाया गया है।

सूत्रों के मुताबिक ममता बनर्जी के दाहिने कहे जाने वाले शुभेंदु अधिकारी ममता से नाराज हैं। वह कभी भी पार्टी से अलग हो सकते हैं। चुनाव की तैयारियों में जुटी ममता सरकार के लिए यह नया राजनीतिक संकट है। नाराज चल रहे शुभेंदु अधिकारी गुरुवार को कैबिनेट मीटिंग में भी नहीं पहुंचे। इसके साथ ही तीन और मंत्री राजीव बंद्योपाध्याय, गौतम देव और रवींद्रनाथ घोष भी बैठक में नहीं पहुंचे। खबर है कि शुभेंदु अधिकारी के तीनों करीबी नेताओं की सुरक्षा भी हटा दी गई है। शुभेंदु पिछले कई दिनों से पार्टी में अपनी उपेक्षा से नाराज चल रहे हैं। भाजपा शुभेंदु को पार्टी ज्वाइन करने का पहले ही खुला आॅफर दे चुकी है। मंगलवार को उन्होंने नंदीग्राम में टीएमसी से अलग रैली भी की थी और मंच से भारत माता की जय के नारे लगाए तो तमाम तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था।

इस बीच ममता के चुनावी सलाहकार प्रशांत किशोर खुद शुभेंदु के आवास पर पहुंचे। प्रशांत किशोर ने घर पर शुभेंदु के पिता और सांसद शिशिर अधिकारी से मुलाकात और बातचीत की। इस दौरान शुभेंदु की उनसे फोन पर बात हुई। प्रशांत की इन कोशिशों को लेकर पार्टी को काफी उम्मीद है। 

Similar News