लखनऊ में कन्हैया कुमार पर फेंकी काली स्याही

Update: 2022-02-01 11:24 GMT

लखनऊ, लखनऊ में कांग्रेस दफ्तर में कुछ लोगों ने पार्टी नेता कन्हैया कुमार पर स्याही फेंक दी है। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार मंगलवार को लखनऊ सेंट्रल में प्रत्याशी सदफ जफर के नॉमिनेशन में हिस्सा लेने के लिए लखनऊ पहुंचे थे। इसी दौरान उन पर स्याही फेंकी गई। बता दें, एक्ट्रेस, सोशल एक्टिविस्ट सदफ जफर को कांग्रेस ने लखनऊ मध्य (लखनऊ सेंट्रल) से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 में टिकट दिया है। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में सदफ जफर लखनऊ मध्य से कांग्रेस की टिकट पर चुनावी मैदान में उतरेंगी।

कांग्रेस नेताओं का दावा है कि फेंकी गई स्याही नहीं बल्कि एक तरह की एसिड है। हालांकि कन्हैया कुमार पर स्याही नहीं पड़ी। जिस वक्त स्याही फेंकी गई उस दौरान आस-पास खड़े 3-4 युवकों पर कुछ बूंदें पड़ी हैं।

कन्हैया कुमार कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। स्याही फेंकने वाले को कांग्रेसियों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई भी की है। घटना के बाद काफी देर तक कांग्रेस मुख्यालय में हंगामा होता रहा।

Similar News