विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे से ईडी ने की पूछताछ
एसआइटी ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) को विकास दुबे से उन 54 लोगों की सूची सौंपी है, जिनके नाम पर विकास दुबे ने लखनऊ में संपत्ति खरीदी है।;
कानपुर । बिकरू के विकास एनकाउंटर के बाद विकास दुबे की अवैध संपत्तियों की जांच में जुटी ईडी के बुलावे पर विकास की पत्नी ऋचा दुबे आज ईडी के सामने पेश हुई ।
मामले की जांच के दौरान ईडी को कुछ ऐसे दस्तावेज मिले थे, जिससे उसकी अवैध संपत्तियों का पता चला है। इस मामले में आगे पूछताछ के लिए ईडी ने ऋचा दुबे को भी संपत्तियों के दस्तावेज के साथ तलब किया था। बताया गया है कि ईडी संपत्तियों के दस्तावेज की जांच के साथ ही यह भी पूछताछ कर सकती है कि इन संपत्तियों कब और कैसे अर्जित किया गया। एसआइटी ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) को विकास दुबे से उन 54 लोगों की सूची सौंपी है, जिनके नाम पर विकास दुबे ने लखनऊ में संपत्ति खरीदी है। इनमें विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे, दोनों बेटों, एक पुत्रवधु, विकास दुबे की मां सरला दुबे, देवी प्रसाद दुबे, विकास के पिता रामकुमार दुबे तथा देवी प्रसाद दुबे के नाम हैं। इससे पहले विकास के कैशियर कहे जाने वाले जय बाजपेयी से भी पुलिस विकास की संपत्ति के बारे में जानकारी इकट्ठा कर चुकी है। इसी मामले को लेकर ऋचा से पूछताछ के लिए समन भेजा गया था।