थाने से अपहरण के बाद किशोरी से दुष्कर्म

लड़की को बंधक बनाकर दिल्ली एनसीआर के विभिन्न होटलों में रखकर छह अलग-अलग लोगों द्वारा उसके साथ रेप के मामले में पुलिस उलझ गई है।

Update: 2020-09-10 07:26 GMT

एटा। जिले में 21 अगस्त को पुलिस थाने से एक 16 साल की लड़की लापता हो गई थी। पुलिस ने दो दिनों बाद उसे छुडवा तो लिया, लेकिन इस दौरान लड़की को बंधक बनाकर दिल्ली एनसीआर के विभिन्न होटलों में रखकर छह अलग-अलग लोगों द्वारा उसके साथ रेप के मामले में पुलिस उलझ गई है। बताया गया है कि शादी से इंकार करने पर उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग को गुरुग्राम में दो कमरे के घर से बरामद किया गया था। पुलिस उसे एटा के अवागढ़ थाने लाई। यहां से लड़की अचानक रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी। पुलिस का दावा था कि जिस आरोपी से उसे छुड़वाया गया था, उसी ने उसका अपहरण किया। इसके बाद पुलिस ने लड़की को बरामद किया तो उसने कोर्ट में बयान दर्ज कराते हुए बताया कि उसका थाने से अपहरण कर लिया गया था। उसने कहा कि उसे कई स्थानों पर ले जाया गया और कई लोगों ने उसका बलात्कार किया। लड़की के लापता होने के बाद महिला कांन्स्टेबल को निलंबित कर दिया गया था। 

Similar News