undefined

पटेलनगर में आदर्श रामलीला भवन व नागो वाले मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया गोवर्धन पर्व, भंडारा किया आयोजित, अन्नकुट का प्रसाद वितरित

मुज़फ्फरनगर26 Oct 2022 2:04 PM IST
गोवर्धन पर्व शहर में अनेक स्थानों पर हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर गाय के गोबर से भगवान गोवर्धन पर्वत बनाकर पूजा अर्चना कर भंडारा किया गया। आदर्श रामलीला कमेटी पटेलनगर द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। तत्पश्चात नागो वाला मंदिर पटेलनगर में भी पूजन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, पंडित अमित तिवारी ने पूजन संपन्न कराया, जिसमें मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी, सभासद विकल्प जैन, गौरव स्वरूप ने भी भाग लिया।

राज्यपाल ने क्यों मांगा 9 यूनिवर्सिटी के कुलपतियों से इस्तीफा, राजनीति हलकों में मचा घमासान

देश26 Oct 2022 1:57 PM IST
मौजूदा समय में केरल के राज्यपाल इन दिनों सियासी गलियारों में खूब चर्चाओं में बने हुए हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि राज्यपाल आरिफ मौहम्मद खान ने इस रविवार को राज्य की 9 यूनिवर्सिटी के कुलपतियों से इस आधार पर इस्तीफा देने के लिए कहा कि उनकी नियुक्ति के दौरान नियमों का उल्लंघन किया गया था। उनके इस कदम से राज्य में सियासी घमासान छिड़ गया है।

उबर इंडिया के कारण छूट गई महिला की फ्लाईट, अदालत ने ठोका 20000 रूपये का जुर्माना

देश26 Oct 2022 11:55 AM IST
महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई के जिला उपभोक्ता न्यायालय ने टैक्सी एजेंसी उबर इंडिया को एक महिला पैसेंजर को बतौर जुर्माना 20000 रुपये भुगतान करने का निर्देश दिया है।

कांग्रेस को 24 साल बाद मिला गैर-गांधी अध्यक्ष, थरूर को खरगे से मिली बड़ी हार

देश19 Oct 2022 2:33 PM IST
कांग्रेस को 24 साल बाद आज पहला गैर-गांधी अध्यक्ष मिल गया है। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने शशि थरूर को भारी मतों से हरा दिया है।

गिरफ्तार 'हाइब्रिड' आतंकवादी छापेमारी के दौरान गोलीबारी में ढेर

देश19 Oct 2022 2:16 PM IST
जम्मू कश्मीर में दो गैर स्थानीय प्रवासी मजदूरों पर ग्रनेड फेंक हत्या किये जाने के मामले में गिरफ्तार लश्कर-ए-तैयबा का एक “ हाइब्रिड” आतंकवादी शोपियां जिले में छापेमारी के दौरान मारा गया।

अज़हरुद्दीन के पिता का हैदराबाद में निधन

विदेश19 Oct 2022 2:14 PM IST
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) के अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन के पिता मोहम्मद अजीजुद्दीन का मंगलवार रात निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे।

सामूहिक दुष्कर्म मामले में महिला आयोग का गाजियाबाद पुलिस को नोटिस

देश19 Oct 2022 2:12 PM IST
दिल्ली महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 38 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किया है।

वायु सेना के लिए हथियार प्रणाली शाखा को मंजूरी

देश8 Oct 2022 2:29 PM IST
सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वायु सेना में अधिकारियों के लिए हथियार प्रणाली शाखा की मंजूरी दे दी है, आजादी के बाद पहली बार वायु सेना में यह शाखा गठित की जा रही है।

वंदे भारत में आयी खराबी, दूसरे गाड़ी से गंतव्य पर पहुंचे यात्री

देश8 Oct 2022 2:26 PM IST
नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में शनिवार को उत्तर प्रदेश के खुर्जा रेलवे स्टेशन के नजदीक अचानक एक ट्रैक्शन मोटर में आयी खराबी के कारण यात्रियों को करीब छह घंटे इंतजार के बाद दूसरी गाड़ी से गंतव्य भेजा गया।

महाराष्ट्र में बस में आग लगने से ग्यारह लोगों की मौत

देश8 Oct 2022 11:59 AM IST
महाराष्ट्र के नासिक में शनिवार को एक निजी यात्री बस के ट्रक से टकरा जाने और उसमें आग लगने से कम से कम ग्यारह लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए।

अंबानी और एंटीलिया को बम से उडाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

देश6 Oct 2022 3:12 PM IST
देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस की मदद से इस शख्स को कल देर रात दरभंगा जिले से दबोचा है, जिसे अब मुंबई लाया जा रहा है. शख्स ने दक्षिण मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में बुधवार को फोन कर ‘एंटीलिया’ को बम से उड़ाने की धमकी दी थी. आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

संगीत सोम का विवादित बयान- राजपूत शस्त्र उठाएगा तो कोई सिर तन से जुदा की बात नहीं करेगा

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक संगीत सोम ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एक वर्ग की जनसंख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिसकी वजह से लोगों को टारगेट किया जा रहा है। अलगाववाद और सिर कलम करने की बात कही जा रही है। इसे खत्म करने के लिए फिर से राजपूत समाज को शस्त्र उठाना पड़ेगा।