1 नवंबर से यूपी के 9 शहरों में बिजली विभाग की नई व्यवस्था लागू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 1 नवंबर से लखनऊ सहित नौ प्रमुख शहरों — मेरठ, अलीगढ़, बरेली, कानपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, नोएडा और गाजियाबाद — में बिजली विभाग “वर्टिकल रिस्ट्रक्चरिंग सिस्टम” लागू करने की तैयारी में है। इस नई व्यवस्था के तहत बिलिंग, कनेक्शन, लोड परिवर्तन, सप्लाई और मेंटीनेंस जैसे कार्य अब अलग-अलग अधिकारियों और कर्मचारियों के अधीन होंगे।

उपभोक्ताओं के लिए नया सिस्टम

अब उपभोक्ता किसी विशेष अधिकारी से सीधे संपर्क नहीं कर पाएंगे। सभी सेवाएँ “फेसलेस और नेमलेस” प्रणाली के तहत होंगी। शिकायत दर्ज कराने या नया आवेदन करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1912 या शहरों में स्थापित हेल्पडेस्क सेंटरों की मदद लेनी होगी।

इसे भी पढ़ें:  गंगा ने किया बैराज पार, पानीपत-खटीमा हाईवे पर यातायात रूका, देखें वीडियो....

पुराने सिस्टम की स्थिति

फिलहाल वन-विंडो व्यवस्था लागू है, जिसमें एक ही अधिकारी के पास सप्लाई और रेवेन्यू दोनों की जिम्मेदारी होती है। इससे कई बार अधिकारी हर काम पर समान ध्यान नहीं दे पाते और शिकायतें बढ़ जाती हैं। अब विभाग का कहना है कि नई प्रणाली से पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार की संभावना घटेगी।

नई व्यवस्था में विभाजन

विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बिजली कार्यों को दो भागों में बांटा गया है —(1) तकनीकी (Technical) और (2) वाणिज्यिक (Commercial)। तकनीकी विभाग में 33 केवी और 11 केवी/एलटी लाइन के लिए अलग-अलग अधीक्षण अभियंता होंगे। हर सब-स्टेशन के अंतर्गत विशेष टीमें बनाई जाएंगी जो मेंटीनेंस और सप्लाई से जुड़ी समस्याओं पर काम करेंगी।

इसे भी पढ़ें:  टायर फटने से स्कार्पियो खंदक में गिरी, चार लोगों की मौत…पांच को बचाया

वाणिज्यिक विभाग पूरी तरह केंद्रीकृत रहेगा। यह टीम नए कनेक्शन, बिल संशोधन, लोड परिवर्तन और बिलिंग से जुड़ी कार्यवाही देखेगी। साथ ही बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष विजिलेंस यूनिट भी इसके अंतर्गत होगी।

लाभ क्या होंगे

नई व्यवस्था से अधिकारियों को अपने निर्धारित कार्यों पर बेहतर फोकस मिलेगा और जिम्मेदारियाँ स्पष्ट होंगी। उपभोक्ताओं को अब किसी अधिकारी के पास चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सभी सेवाएँ ऑनलाइन या हेल्पलाइन के माध्यम से उपलब्ध होंगी।

इसे भी पढ़ें:  Karnataka bus accident Chitradurga: बस-लॉरी टक्कर में आग, 9 की मौत

लखनऊ में प्रारंभिक चरण में 21 हेल्पडेस्क स्थापित की जा रही हैं, जहाँ ऑनलाइन शिकायत दर्ज न कर पाने वाले उपभोक्ता मदद ले सकेंगे। हर शिकायत अंततः 1912 नंबर पर दर्ज होगी, जिससे मॉनिटरिंग और समाधान में पारदर्शिता बनी रहेगी।

Also Read This

देवबंद जुमे की नमाज अकीदत और शांति के साथ संपन्न

देवबंद जुमे की नमाज नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में रमजान के पहले जुमे पर पूरी अकीदत और शांति के साथ अदा की गई। मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज संपन्न हुई। नमाज के बाद देश की खुशहाली, अमन-चैन और भाईचारे के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। सुबह से ही देवबंद के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर रोजेदारों में उत्साह देखा गया। निर्धारित समय पर नमाज अदा की गई और इसके बाद लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपने घरों को लौट गए। इसे भी पढ़ें:  गंगा ने किया बैराज पार, पानीपत-खटीमा हाईवे पर यातायात रूका, देखें वीडियो….विश्व प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया और ऐतिहासिक जामा मस्जिद समेत

Read More »

मुजफ्फरनगर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्रवाई: 18 औद्योगिक इकाइयों के बिजली कनेक्शन काटने के आदेश

मुजफ्फरनगर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्रवाई के तहत जनपद में प्रदूषण नियंत्रण नियमों की अनदेखी करने वाली 18 प्रमुख औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बार-बार चेतावनी और समय सीमा समाप्त होने के बावजूद ऑनलाइन सतत निगरानी प्रणाली स्थापित न करने पर बोर्ड ने इन इकाइयों के विद्युत कनेक्शन काटने के लिए विद्युत विभाग को औपचारिक पत्र भेज दिया है। इस सख्ती की जद में जिले की बड़ी पेपर मिल, रोलिंग मिल, लोहा और टेक्सटाइल उद्योग शामिल हैं। कार्रवाई के बाद औद्योगिक क्षेत्रों में हड़कंप की स्थिति है। मुजफ्फरनगर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्रवाई क्यों हुई? प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने

Read More »

ग्रेटर नोएडा स्कूल बाथरूम में छात्रा बंद, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

ग्रेटर नोएडा स्कूल बाथरूम में छात्रा बंद रहने का गंभीर मामला सामने आया है। सातवीं कक्षा की छात्रा करीब एक घंटे तक स्कूल के बाथरूम में फंसी रही और मदद के लिए आवाज लगाती रही। आरोप है कि शिकायत करने पर उसे डांटने के साथ माफीनामा भी लिखवाया गया। यह घटना 19 फरवरी, गुरुवार को दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के एक नामी स्कूल में हुई। मामले ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लंच ब्रेक में बाहर से बंद हुआ दरवाजा ग्रेटर नोएडा निवासी अशोक भाटी के अनुसार, उनकी बेटी रोज की तरह स्कूल गई थी। लंच ब्रेक के दौरान वह बाथरूम में गई, तभी

Read More »

बिजनौर शादी बिजली कनेक्शन काटा, वीडियो वायरल

बिजनौर शादी बिजली कनेक्शन काटा मामला इन दिनों चर्चा में है। शादी वाले दिन बारात निकलने से ठीक पहले बिजली विभाग ने घर का कनेक्शन काट दिया, जिससे परिवार और मेहमानों में हड़कंप मच गया। शेरवानी पहने दूल्हे का बिजलीकर्मियों से गुहार लगाते हुए वीडियो भी वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला बिजनौर के नूरपुर स्थित डायमंड सिटी कॉलोनी का बताया जा रहा है। बारात की तैयारी के बीच कटा कनेक्शन परिवार में शादी की रौनक थी। दूल्हा शुभम चौहान शेरवानी पहनकर बारात के लिए तैयार था। उसी दौरान अचानक घर की बिजली चली गई। जांच करने पर पता चला कि बिजली विभाग के लाइनमैन ने पोल पर चढ़कर कनेक्शन

Read More »

शिक्षामित्र मानदेय वृद्धि पर सीएम योगी का बड़ा फैसला

शिक्षामित्र मानदेय वृद्धि का बड़ा ऐलान करते हुए सीएम योगी ने कहा कि अब शिक्षामित्रों को 10 हजार की जगह 18 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। यह नई व्यवस्था एक अप्रैल से लागू होगी। साथ ही अनुदेशकों को 17 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। सरकार ने तत्काल भुगतान व्यवस्था लागू करने की भी घोषणा की है।इस फैसले से प्रदेश के हजारों शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को सीधा लाभ मिलेगा। अनुदेशकों को भी बढ़ा मानदेय सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि शिक्षामित्र मानदेय वृद्धि के साथ अनुदेशकों का मानदेय भी बढ़ाया गया है। अप्रैल से उन्हें 17 हजार रुपये दिए जाएंगे।इसके अलावा शिक्षकों के लिए पांच लाख रुपये तक की कैशलेस इलाज सुविधा

Read More »

सहारनपुर रंगीन कचरी कार्रवाई से बाजार में हड़कंप

सहारनपुर रंगीन कचरी कार्रवाई के तहत होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी छापेमारी कर करीब 400 कट्टे रंगीन कचरी बरामद की है। विशेष अभियान के दौरान शहर के एक प्रतिष्ठान पर कार्रवाई करते हुए नमूने भरकर प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। होली और रमजान को देखते हुए विभाग द्वारा मिलावटी और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। सूचना पर की गई छापेमारी खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना मिली थी कि एक स्थान पर भारी मात्रा में रंगीन कचरी तैयार की जा रही है। सूचना के आधार पर अधिकारियों ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। जांच के दौरान वहां बड़ी मात्रा

Read More »