पुलिस से अभद्रता पर भाजपा नेता गिरफ्तार

Update: 2022-01-27 09:53 GMT

नयी दिल्ली। पुलिस कर्मियों पर थूकने और उनके साथ मारपीट करने के मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने भाजपा के ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री सचिन प्रजापति के विरुद्ध कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद थाना सिविल लाइन पुलिस ने बुधवार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसे सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया।

बुधवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री सचिन प्रजापति पर एक पुलिसकर्मी ने आरोप लगाया था कि उन्होंने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिसकर्मी का आरोप था कि ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री सचिन प्रजापति थाना सिविल लाइन क्षेत्र की कच्ची सड़क चौकी पहुंचा था। आरोप था कि वहां उसने पुलिस कर्मी के ऊपर थूका, जब उसे ऐसा करने से रोका गया तो उसने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोप था कि सचिन प्रजापति उस समय शराब के नशे में था। पीड़ित पुलिसकर्मी की तहरीर पर थाना सिविल लाइन में सचिन प्रजापति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र रावत ने बताया कि बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात आरोपी सचिन प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने बताया कि सचिन प्रजापति को गुरुवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया।

Similar News