तिरंगे के नीचे जमा लोगों ने देखा अंजू अग्रवाल का काम

मुजफ्फरनगर जनपद की नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष अंजू अग्रवाल को उनकी कार्यप्रणाली और सटीक नजरिये के लिए पहचाना जाता है। एक महिला होने के बावजूद वह कोरोना संकट काल में फ्रंटलाइन पर डटी नजर आई। आज 74वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए टाउनहाल में तिरंगे के नीचे जमा हुए लोगों ने उनके काम को पालिका कार्यालय के कायाकल्प के रूप में स्वयं महसूस किया।

Update: 2020-08-15 09:50 GMT

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् प्रांगण में 74वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश के साथ मनाया गया। इस बार पालिका कार्यालय प्रांगण को दुल्हन की तरह सजाया गया था। पार्क में बने दोनों फव्वारों के साथ ही पालिका कार्यालय का रंग-रोहन भी लोगों को आकर्षित कर रहा था। यहां पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल की बड़ी तस्वीर को भी लोग देखते ही रह गये। यहां सवेरे नौ बजे अंजू अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही उन्होंने सभासदों व पालिका अफसरों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही शहीदों को श्रद्धाजलि दी।


शनिवार को लाॅक डाउन के दौरान ही जिले में 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। नगरपालिका परिषद् प्रांगण में नये जोश और उत्साह के बीच कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए यह राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। यहां पर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इकसे उपरांत राष्ट्रगान हुआ। इसके पश्चात पालिकाध्यक्ष, सभासदों, ईओ और अन्य कर्मचारियों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां पर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज कोरोना के कारण बड़ा संकट मानव जाति के सामने है। हमने शहर में कोरोना वायरस संक्रमण को दूर रखने के लिए सभी के सहयोग के साथ काम किया है। अभी कई और चुनौतियों से हमें लड़ना है। उन्होंने पालिका के सफाई कर्मचारियों का विशेष रूप से जिक्र करते हुए उनके काम की सराहना की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों ने लाॅक डाउन से लेकर आज तक पालिका प्रशासन के साथ बड़े सहयोगी के रूप में काम किया है। संक्रमित क्षेत्रों में भी वह दिन रात सफाई में जुटे रहे और संचारी रोग अभियान के दौरान चलाये गये विशेष सफाई अभियान में पालिका की पूरी टीम ने मिलकर अप्रत्याशित रूप से काम किया है। इस अवसर पर पालिका प्रशासन की ओर से पालिका के कर्मचारियों को कोरोना यौ(ा के रूप में सार्वजनिक समारोह में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के अलावा, ईओ विनयमणि त्रिपाठी, उद्योगपति अशोक अग्रवाल, उद्योगपति अभिषेक अग्रवाल, सभासद प्रेमी छाबड़ा, मनोज वर्मा, नदीम खां, प्रवीण पीटर, अरविन्द धनगर, सलेक चंद, हनी पाल, पूनम शर्मा, कुसुमलता पाल, सलीम अहमद, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरएस राठी, टीओ अरूण कुमार, टीएस आरडी पोरवाल, स्टेनो गोपाल त्यागी सहित अन्य कर्मचारी, अधिकारी व सभासद मौजूद रहे।

सभी को भायी नगरपालिका कार्यालय की दीवार पर लगी अंजू अग्रवाल की तस्वीर


नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर की अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के दिशा निर्देशों के चलते आज पूरा पालिका कार्यालय परिसर बदला हुआ नजर आया। कार्यालय बिल्डिंग को सुन्दर रंग रोगन के साथ नया कलेवर प्रधान किया गया था। कार्यालय की दीवारों के चारों ओर सुन्दर पेंटिंग्स थी, तो वहीं इन दीवारों पर अंजू अग्रवाल का नाम और पद बड़े तथा सुन्दर अक्षरों में पेंट कराया गया था। इसके साथ ही कलाकार के द्वारा उनकी सुन्दर बड़ी तस्वीर भी बनाई गयी, जिसको उनके नाम के साथ ही कार्यालय परिसर की मुख्य दीवार पर लगाया गया। इस तस्वीर में कलाकार की कला सभी लोगों को आकर्षित करती रही। इसके साथ ही पूरे कार्यालय को सुन्दर और हरा-भरा स्वरूप प्रदान किया गया था।

अमर शहीदों-क्रांतिकारियों को अंजू अग्रवाल का नमन


नगरपालिका परिषद् में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करने के पश्चात पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने टाउनहाल मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में पालिका के उन कर्मचारियों को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया, जिनके द्वारा कोरोना संकट के दौरान लाॅक डाउन से लेकर अनलाॅक तक सराहनीय कार्य कर सभी को प्रभावित किया है। इसके साथ ही वह शहर में सभी उन स्थानों पर पहुंची, जो देश के महापुरुषों, महान क्रांतिकारियों और अमर शहीदों के राम से उनके स्मारक स्थल के रूप में पहचाने जाते हैं। पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने सभासदों व पालिका कर्मचारियों के साथ मिलकर देवी अहिल्याबाई होल्कर, अमर शहीद लाला लाजपत राय, बचन सिंह, मेजर आसाराम त्यागी, महामना मालवीय सहित अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए उनको श्र(ांजलि अर्पित की।

Tags:    

Similar News