सहारनपुर: जुमे की नमाज के बाद उपद्रव करने वाले लोगों के घर पर चला बुलडोजर
बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण को चिन्हित कर जिला प्रशासनिक अधिकारीयो व पुलिस ने की कार्यवाही;
सहारनपुर। सहारनपुर में कल जुमे की नमाज अदा करने के बाद उपद्रव करने वाले अभियुक्त मुजम्मिल पुत्र अस्मत निवासी राहत कॉलोनी 62 फुटा रोड थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर के मकान पर नगर निगम की टीम के साथ मिलकर द्वारा बुलडोजर प्रभावी कार्रवाई करवाई गई।
बुलडोजर द्वारा अवैध मकान निर्माण पर कार्यवाही वाला दूसरा अभियुक्त अब्दुल वाकीर पुत्र बिलाल निवासी खाता खेड़ी बिलाल मस्जिद है।
सहारनपुर एसपी सिटी राजेश कुमार ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कल जुमे की नमाज के बाद उपद्रव करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है व अवैध निर्माण ( बिना नक्शे के बने मकानों पर) बुलडोजर चला जा रहा है व अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
62 फूटे व मंडी जनपद सहारनपुर के मकान 1-1 मकान पर नगर निगम की टीम के साथ मिलकर बुलडोजर प्रभावी कार्रवाई कराई गयी है। जिससे उपद्रव करने वाले लोग देख सके हैं की दोबारा इस प्रकार उपद्रव करने वालो के खिलाफ कैसी कार्रवाई होगी।