माथे पर तिलक और हाथ में कलावा: ऐसे चला बरेली का का लव जेहाद

बिलाल हिन्दू की तरह ही बनकर रहता था। मंदिर जाता था और माथे पर तिलक और चंदन भी लगाता था। यही नहीं उसके हाथ में कलावा भी बंधा रहता था।;

Update: 2020-10-21 08:39 GMT

बरेली। लव जिहाद के मामले को लेकर गर्मा रहे बरेली के माहौल के बीच जहां लडकी को नाबालिग बताया जा रहा है, वहीं उसे फुसलाने वाले युवक का फोटो मिला है, जिसमें वह तिलक लगाए और हाथ में कलावा बांधे हिंदू बनकर इस कहानी को अंजाम देता दिख रहा है। पुलिस के अनुसार दिल्ली में पुलिस उनकी तलाश में पहुंची तो वे फरार हो गए।

बेटी के अपहरण के बाद लड़की के पिता की ओर से मौहल्ले के बिलाल घोसी, उसकी मां, बहनें, शिवम शर्मा, विशाल और उसकी पत्नी के खिलाफ उसे फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराये जाने के बाद लड़की के परिवार और हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद के नेताओं का आरोप था कि यह लव जिहाद का मामला है। उसका कहना है कि हिंदू बनकर बहला-फुसलाकर लड़की को अगवा किया गया है। उनका आरोप है कि उसे दिल्ली ले जाकर वहां जबरन उसका बयान बदलकर वीडियो वायरल कराया जा रहा है।

मामले को लेकर बरेली में तनाव के बीच किला थाने में गत दिवस जमकर बवाल प्रदर्शन कर तोड़फोड़ हुई। पुलिस के लाठीचार्ज के बाद किला थाने के इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर और दरोगा समेत तीन पुलिस वालों को सस्पेंड किया गया है। बतायसा गया है कि उक्त लड़की ने ही दो साल पहले बिलाल घोसी पर छेड़छाड़ की शिकायत की थी। आरोपी लड़की के साथ सातवीं तक पढ़ा, लेकिन आठवीं में फेल होने के बाद उसने अपना पारिवारिक धंधा संभाल लिया। बताया गया है कि बिलाल हिन्दू की तरह ही बनकर रहता था। मंदिर जाता था और माथे पर तिलक और चंदन भी लगाता था। यही नहीं उसके हाथ में कलावा भी बंधा रहता था।

पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह लड़का और लड़की की लोकेशन दिल्ली में मिली है। इसके बाद दो दरोगाओं के साथ आठ पुलिस कर्मी दिल्ली पहुंचे तो पुलिस साकेत कोर्ट में लड़का और लड़की वकीलों के साथ अंदर थे। पुलिस की भनक मिलते ही लड़की और लड़का बुरका पहनकर कोर्ट से फरार हो गये।

Similar News