यूपी....लोकसभा उपचुनाव मतगणना में आजमगढ़-रामपुर में भाजपा आगे

निरहुआ 2000 और घनश्याम ने 3 हजार वोटों से बनाई बढ़त;

Update: 2022-06-26 04:56 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मे हुए लोकसभा उपचुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। जिसमे दुसरे राउंड के रूझानो मे भाजपा बढत बनाए हुए है। दुसरे राउंड की गिनती मे भाजपा के आजमढ से उम्मीदवार निरहुआ करीब 2000 मतो से आगे चल रहे है। जबकि रामपुर लोकसभा सीट से भाजपा के घनश्याम लोधी करीब 3 हजार मतो से आगे चल रहे है। रामपुर में सपा के आसिम राजा और भाजपा के घनश्याम लोधी के बीच मुकाबला है। आजमगढ़ में सपा के धर्मेंद्र यादव, भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ और बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्‌डू जमाली के बीच त्रिकोणीय टक्कर है। सुबह 11 बजे तक इन दोनों सीटों पर तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी, ऐसी उम्मीद है। 23 जून को इन दोनों सीटों पर वोटिंग हुई थी।


Similar News