यूपी उपचुनाव..... रामपुर और आजमगढ में बीजेपी ने सपा की बादशाहत खत्म की

आजमगढ मे 13 साल बाद खिला कमल

Update: 2022-06-26 11:58 GMT

लखनऊ। उत्तरप्रदेश उपचुनाव मे बीजेपी ने सपा की सुरक्षित कही जाने वाली दोनो सीट जीतकर उलटफेर कर दिया है। आजमगढ उपचुनाव मे बीजेपी के दिनेश लाल यादव ने सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव को पटखनी देते हुए जीत हासिल की है। बता दे कि 2019 मे हुए लोकसभा चुनाव मे इसी सीट पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी उम्मीदवार दिनेश लाल यादव को हराया था। 2022 मे हुए विधानसभा चुनाव मे विधानसभा की दस की दस सीटे सपा ने जीते थी।


तीन साल बाद बीजेपी उम्मीदवार दिनेश लाल यादव ने आखिरकार आजमगढ सीट जीतने मे कामयाबी हासिल कर ली हैं। बता दे कि 2019 मे हुए लोकसभा चुनाव मे अखिलेश यादव यहां से जीतकर सांसद चुने गए थे, परंतु 2022 के विधानसभा चुनाव मे करहल सीट से विधायक बनने के बाद अखिलेश यादव ने यह सीट छोडने की घोषणा की थी। जिसके बाद मुुलायम सिंह यादव के भतीेजे धर्मेंद्र यादव को सपा ने आजमगढ सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। उपचुनाव मे शुरूआती रूझानो से ही सपा और भाजपा मे कडी टक्कर देखने को मिली।



आजमगढ उपचुनाव मे भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ ने करीब 7 हजार से ज्यादा वोटो से सपा उम्मीदवार को हराकर जीत दर्ज की है। हालांकि अभी चुनाव आयोग की तरफ से इसकी अधिकारिक घोषणा नही की है। वही रामपुर की बात करे तो रामपुर में भाजपा के घनश्याम लोधी सपा प्रत्याशी आसिम राजा से 42 हजार से भी अधिक वोटों से जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री योेगी आदित्यनाथ ने आजमगढ सीट जीतने के बाद बधाई देते हुए कहा है कि यह ऐतिहासिक विजय आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व के डबल इंजन की भाजपा सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियो की सुफल है। भाजपा के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओ को यह जीत समर्पित है। आभार आजमगढ वासियो


Similar News