मधुमक्खियों के हमले में घायल हुआ युवक

Update: 2022-03-11 13:00 GMT

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार में एक युवक पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों द्वारा काटने पर युवक की हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि खालापार निवासी फहीम पुत्र मोहम्मद अजीज पर अचानक से आई मधुमक्खियों ने हमला कर उसे बुरी तरह काट डाला, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



सड़क पर बेहोश पड़ा मिला अधेड़

मुजफ्फरनगर। प्रकाश चौक पर एक अधेड़ व्यक्ति सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला है, उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की पहचान नहीं हो सकी है। सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि एक 50 वर्षीय व्यक्ति प्रकाश चौक पर बेहोशी की हालत में पड़ा था। कुछ लोगों ने उक्त व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित के बेहोश होने के चलते उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

Similar News