लुधियाना कोर्ट परिसर में धमाका, दो की मौत, कई घायल
पंजाब के लुधियाना में कोर्ट कांप्लेक्स में गुरुवार को एक धमाका हुआ है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।;
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में कोर्ट कांप्लेक्स में गुरुवार को एक धमाका हुआ है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। धमाके के बाद वहां भगदड़ मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे। वहीं धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना जोरदार था कि काफी दूर तक उसकी आवाज सुनाई दी। धमाके में कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। वकीलों की हडताल के चलते कोर्ट परिसर में आज भीड कम थी, जिस कारण विस्फोट से और भी बडी जनहानि हो सकती थी।