मुजफ्फरपुरः नूडल्स बनाने वाली फैक्ट्री में बायलर फटा, 7 की मौत, अफरा-तफरी मची

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में आज नूडल्स बनाने वाली फैक्ट्री में भयंकर हादसा हो गया। बताया जाता है कि इसा हादसे में बेला इंडस्ट्रियल एरिया में 7 लोगों की मौत हो गई है।;

Update: 2021-12-26 07:25 GMT

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में आज नूडल्स बनाने वाली फैक्ट्री में भयंकर हादसा हो गया। बताया जाता है कि इसा हादसे में बेला इंडस्ट्रियल एरिया में 7 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से हुआ है। फैक्ट्री में नूडल्स बनते हैं। हादसे में कई लोग घायल भी हैं, जिनमें से कई की हालत गम्भीर बनी हुई है। बचाव और राहत कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि स्थिति गंभीर है और मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। जानकारी के मुताबिक, रविवार को बेला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कुरकुरे और नूडल्स फैक्ट्री में बॉयलर फट गया। इस हादसे में सात से ज्यादा लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि आसपास की फैक्ट्रियों के लोगों भी घायल हो गए हैं। मौके पर मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत तमाम अधिकारी पहुंच गये हैं, जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। बताया जाता है कि घायलों में कई की हालत नाजुक बनी हुई है। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। 

Tags:    

Similar News