यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को बडा झटका, मुलायम की बहु अर्पणा यादव बीजेपी में शामिल

Update: 2022-01-19 05:26 GMT

नई दिल्ली। बीजेपी मुलायम सिंह यादव के घर मे बडी सेंध लगाने मे कामयाब हो गई है। मुलायम की बहू अपर्णा यादव ने दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। अपर्णा उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं। बताया जा रहा है कि वे लखनऊ कैंट से टिकट नहीं मिलने से अखिलेश से नाराज थीं। मुलायम परिवार में टूट की यह खबर सपा के लिए बड़ा झटका है। वहीं बड़े नेताओं के पार्टी छोड़ने से परेशान भाजपा के लिए यह राहत की खबर है। कई दिनो से यह अटकले लगाई जा रही थी कि अर्पणा यादव भारतीय जनता पार्टी की सदयस्ता लेने वाली है। जिसके बाद आज अर्पणा यादव ने दिल्ली मे बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। 

Similar News