कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया मौन सत्याग्रह
दिल्ली के प्रदर्शन में शामिल हुए मुजफ्फरनगर से सैंकड़ों कांग्रेस नेता;
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के नेतृत्व में प्रदेश के सभी जनपदों के कार्यकर्ताओं द्वारा राजधानी लखनऊ के कैसर बाग स्थित शहीद स्मारक पर प्रदेश स्तरीय मौन सत्याग्रह काली पट्टी बांध कर भाजपा सरकार का विरोध किया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा िक जिस तरह पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी देश की जनता के हितों की बातों को संसद में प्रखर रुप से उठा रहे थे, जन विरोधी नीतियों के विरु( भाजपा सरकार द्वारा अपने कुछ मित्रों की सहायता करने का विरोध जिस तरह राहुल गांधी कर रहे थे, परिणाम स्वरूप भाजपा द्वारा राहुल गांधी की संसद सदस्यता भंग करने का काम किया गया। उसी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मौन सत्याग्रह किया गया। जिसमें मुजफ्फरनगर कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा के साथ जनपद से भी काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा, विनोद गुज्जर, विकास गौतम आदि भी मौजूद रहे।