कांवड़ शिविरों में मोबाइल फोन चुराने वाले पांच शातिर दबोचे
थाना सिविल लाइन पुलिस ने किया पांच मुकदमों का खुलासा, चोरों से 100 मोबाइल फोन किये बरामद;
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मोबाईल चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए मोबाईल चोरी की घटनाओं का अनावरण कर 05 शातिर मोबाईल चोर गिरफ्तार किए हैं, जिनके कब्जे से 100 मोबाईल फोन बरामद किये गये हैं। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा कांवड यात्रा-2023 के दौरान शिविरों से मोबाईल चोरी होने के 05 अभियोगों का बुधवार को अनावरण करते हुए 05 शातिर मोबाईल चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस सम्बंध में पुलिस लाइन में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चोरों ने पुलिस द्वारा की गयी प्रारंभिक पूछताछ के दौरान बताया कि कांवड यात्रा-2023 के दौरान हम लोग कांवडियों की ड्रेस पहनकर कांवड शिविरों में घुस जाते थे और जब कांवडिया सो जाते थे, तब हम उनके मोबाईल उठा लेते थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहम्मद भूरा पुत्र युसूफ निवासी पेठा वाली फैक्ट्री मदीना कालोनी थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर, मोहम्मद अली उर्फ सुक्का पुत्र युसूफ निवासी पेठा वाली फैक्ट्री मदीना कालोनी, इरशाद उर्फ मोटा उर्फ चोनर पुत्र युसूफ निवासी पेठा वाली फैक्ट्री मदीना कालोनी, शहजाद पुत्र युसूफ निवासी पेठा वाली फैक्ट्री मदीना कालोनी और आबिद पुत्र महफूज निवासी केवलपुरी पेड़ों वाली गली थाना सिविल लाइन के नाम शामिल हैं। इसमें गिरफ्तार अभियुक्त आबिद का आपराधिक इतिहास भी रहा है। इनसे 100 मोबाइल फोन विभिन्न कम्पनियों के बरामद किये गये हैं। चोरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा थाना सिविल लाईन और कच्ची सड़क चैकी इंचार्ज उप निरीक्षक सन्दीप कुमार, हैड कांस्टेबल बाल किशन, आदित्य, जितेन्द्र, कांस्टेबल मनोज, कांस्टेबल करन प्रताप और आदेश थाना सिविल लाईन शािमल रहे।